Vankhandi Nath Mandir
वनखण्डी नाथ मंदिर बलिया जिला के तहसील सिकंदरपुर से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित दुहा बिहरा गांव में है। यह मंदिर घाघरा नदी के तट पर बना हुआ है। मंदिर में प्रवेश करते ही सबसे पहले आपको बाबा वनखण्डी नाथ के शिष्यों की चरण पादुका देखने को मिलती है। वनखण्डी नाथ महाराज के 11 शिष्य थे। जिसमें सबसे बाद के शिष्य स्वामी मार्कण्डेय भारती थे। वर्तमान में इस मंदिर की देखरेख ईश्वर दास ब्रह्मचारी द्वारा किया जाता है।
लोगों का मानना है कि यह मंदिर 500 साल पुराना है जिसे नेपाल के राजा ने बनवाया था। इसकी ऊंचाई 25 फ़ीट से ज़्यादा है और यह एक किले कि तरह दिखता है। इस मंदिर में भगवान शिव जी, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और नंदी महाराज कि मूर्तियां है। यहाँ दुर्गा जी कि बहुत ही भव्य प्रतिमा है। यहाँ हिमालय पर्वत कि बहुत सुन्दर झांकी बनायीं गयी है जो यहाँ आपने वाले भक्तों का मन मोह लेता है। इस मंदिर कि एक विशेषता यह है कि घाघरा नदी के किनारे होते हुए भी बाढ़ का पानी मंदिर में प्रवेश नहीं करता। नवरात्री में यहाँ बहुत भीड़ होती है और बहुत बड़ा मेला लगता है।
<< Back - Places to Visit in Ballia
Share :